Press "Enter" to skip to content

केपीएल में दूसरे मैच में झांसी रेल्वे ने हरियाणा को हराया-shivpuri news

कोलारस। केपीएल के दौरान दूसरा मैच झांसी रेल्वे और हीरियाणा के बीच खेला गया जिसमें झांसी रेल्वे ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 154 रनों का टारगेट हरियाणा को दिया। लेकिन हरियाणा 20 ओवरों में 154 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाई और झांसी रेल्वे के हाथों 34 रनों से हार का सामनाा पड़ा। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रूप ग्वालियर एडीजे न्यायाधीश कुल्दीप जैन शामिल हुए जिन्होंने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद टाॅस गिराकर खिलाड़ियों से परिचय किया और फिर मैच की शुरूआत करते हुए खिलाड़ियों का मनोवल बढ़ाया। केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ काॅलेज ग्राउण्ड पर देखने को मिली। 
अयोजन समिति के अध्यक्ष जयपाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया जीतकर वल्लेबाजी करने उतरी झांसी की टीम की तरफ ओपनर बल्लेबाज उत्कर्ष अग्रवाल ने 23 ओर आदर्श शर्मा ने 22 रन बनाकर तेज शुरुआत की। झांसी की तरफ से सर्वाधिक 30 रन जितेन्द्र दीक्षित ने बनाकर 155 रन का विजयी लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम 20 ओवरों में मात्र 120 रन ही बना सकी। हरियाणा की तरफ से देवंचल ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इस तरह ये मैच झांसी ने 34 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करलिया। आज के मैच का मेन ऑफ द मैच  कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे , शिवपुरी के वरिष्ठ क्रिकेटर राहुल व्यास,राघवेंद्र व्यास ने जितेंद्र दीक्षित को दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!