शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम आकुर्सी में एक अधेड़ की जलने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आकुर्सी में िस्थत स्कूल के पीछे भूसा रखा हुआ था उसमें आग लग गई जिससे अधेड़ की झुलसने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आकुर्सी निवासी हरि धाकड़ की स्कूल के पीछे रखे भूसे में आग लग जाने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरि मानसिक रूप से परेशान था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।






Be First to Comment