पं. नेहरू विद्यालय ने रेडियेन्ट गोल्डकप जीता
शिवपुरी। खेल हमारे जीवन का आधार और मानवीय मूल्यों व राष्ट्रीय एकता का परिचायक है। जो युवा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। उनमें सौहार्द की भावना पैदा होती है। इसलिए युवाओं को बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लेना चाहिए। यह कहना है भाजपा जिला उपाध्यक्ष व क्रिकेटर हेमंत ओझा का। वह रेडियेंन्ट कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गए थे।
हेमंत ओझा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और हमें हार को खुशी से स्वीकार करना सिखाते हैं। इसलिए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की जरूरत है। यह सिर्फ शारीरिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी जरुरी है।
वहीं जिला क्रिकेट एशोसियेशन के अध्यक्ष संजय सांखला ने कहा कि खेल जहां स्वास्थ्य का आधार है वहीं मानवीय मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। खेल प्रतियोगिताओं से छात्रों में सौहार्द एकता की भावना बढ़ती है। इसलिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। जो युवा इस प्रकार के आयोजनों में हिस्सा लेते हैं उनमें परस्पर सहयोग और प्रतिस्पर्धा होते हुए भी मिलजुलकर आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। इसलिए आज देश में व्याप्त वातावरण को और अधिक राष्ट्रीय भक्ति से सरोबार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह देश की अखण्डता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने हेतु इस प्रकार के खेल आयोजनों में बढ़-चढ़कर योगदान दें। शिवपुरी में खेल प्रतिभाओं का खजाना है बस उन्हें उभारने की जरुरत है।
पं. नेहरू विद्यालय ने जीता मुकाबला
पं. नेहरू विद्यालय ने मेजबान रेडियेन्ट की टीम को आसानी से 109 रन से हराकर प्रथम रेडियेन्ट इन्टर स्कूल टूर्नामेंट जीत लिया। पं. नेहरू स्कूल की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया जिसे उसकी टीम के प्रारंभिक बल्लेवाज अरवाज शेख ने सही साबित करते हुऐ ताबड़तोड़ बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 10 आेवर में 149 रन के विशाल स्कोर खड़ा किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेडियेन्ट काॅलेज की टीम के सबसे विश्वसनीय व अनुभवी बल्लेवाज शेफ खान प्रथम आेवर में ही आउट हो गए जिसके बाद टीम इस लड़खड़ाहट से उबर नहीं पाई और मात्र 40 रन पर ढेर हो गई। बल्लेवाजी में धीरज कोली को मैन आॅफ द मैच व लवकुश दांगी को मैन आॅफ दा सीरीज चुना गया।
अतिथियों ने बांटे खिलाड़ियों को पुरस्कार
मैच के बाद मुख्य अतिथि प्रसिद्ध खिलाड़ी व विद्यालय खेल प्रतिनिधी छोटे खां, सीनियर क्रिकेटर गिरीश मिश्रा (मामा), भाजपा जिला उपाध्यक्ष व क्रिकेटर हेमंत ओझा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सांखला, सचिव मुकेश जैन द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के समस्त खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में रेडियेन्ट ग्रुप के डायरेक्टर शाहिद खान द्वारा सभी अतिथियों व प्रभावशाली काॅमेंट्री करने वाले सीनियर क्रिकेटर भूपेन्द्र भटनागर को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन टूर्नामेंट संयोजक बलराम शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मुरारी शर्मा, असरफ खान, रासिद खान, अभिषेक शर्मा व वाॅलंटियर दिव्यांश दुबे, विनय तिवारी, आदेश यादव, देवेश पटेरिया, एलफिज तिर्की, शुभम पाराशर, गणेश बहादुर सहित समस्त रेडियेन्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फाइनल मैच में भागीदारी करने वाली टीमों के खिलाड़ी व छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।






Be First to Comment