Press "Enter" to skip to content

चुनाव लड़ने की अटकलों को प्रियदर्शिनी ने नकाराए, बोलीं.महाराज आपके हैं, रहेंगे, उनसे अच्छा प्रत्याशी इस देश में नहीं हो सकता-shivpuri news

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। पिछले कई दिनों से अंचल के राजनैतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है कि इस बार गुना शिवपुरी सीट से प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया चुनाव मैदान में उतर सकती हैए जबकि ज्योतिरादित्य ग्वालियर से चुनाव लड सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय तो पार्टी आलाकमान को ही लेना हैए लेकिन सोमवार को संसदीय क्षेत्र के 8 दिन के दौरे पर आईं प्रियदर्शिनी राजे ने उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि महिला सम्मेलन में महिलाओं ने आपको गुना शिवपुरी से प्रतिनिधित्व करने की मांग की है। इस पर प्रियदर्शिनी ने कहा कि महाराज आपके हैं और रहेंगेए उनसे अच्छा प्रत्याशी इस देश में नहीं हो सकता। वो दिल से आपके लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। जब उनसे फिर सवाल किया गया कि आप गुना शिवपुरी से और ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से चुनाव लड़ने की बात हो रही है तो इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि महाराज शायद दोनों जगह से लड़ लेंए क्योंकि उनमें इतनी एनर्जी है। इस दौरे के मायने को लेकर सवाल किया गया तो प्रियदर्शिनी ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य है कि महिलाएं चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने निकलेंए ताकि अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाई जा सके। कुल मिलाकर प्रियदर्शिनी ने फिलहाल यह साफ कर दिया कि वे शिवपुरी गुना सीट से चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

महिलाएं बोलीं.पानी दिलवाओ महारानीए टैंकर भी नहीं आ रहे

महिला सम्मेलन के दौरान जब प्रियदर्शिनी शहर के विभिन्ना क्षेत्रों से आई महिलाओं से बातचीत कर उन्हें चुनाव के दौरान अन्य महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह कर रही थी तो इस दौरान एक वृद्ध महिला ने प्रियदर्शिनी से कहा कि हम तो आपके साथ हैंए लेकिन हमें पानी तो दिलवाओ। जब प्रियदर्शिनी ने कहा कि काम चल रहा है और महाराज इसे लेकर संजीदा हैं। इस पर महिला ने कहा कि हमारे वार्ड में तो नगर पालिका टैंकर तक नहीं भेज रही। इस पर प्रियदर्शिनी ने कहा कि पानी का काम जल्द पूरा होगा। महाराज का पूरा ध्यान इसकी ओर है। उन्होंने अशोकनगरए चंदेरीए शिवपुरी तक कई काम किए हैं। उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए जब हम उनके हाथ मजबूत करेंगे तो वे हमारी लड़ाई जोरदार ढंग से लड़ सकेंगे।

थामा रैकैटए बच्चों के साथ खेली बैडमिंटन और टेबल टेनिस

प्रियदर्शिनी राजे शाम करीब 5 बजे अस्पताल के सामने स्थित शिवपुरी क्लब में शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से बातचीत की। इस दौरान वहां छोटे बच्चे बैडमिंटन और टेबल टेनिस का अभ्यास कर रहे थे। प्रियदर्शिनी ने रैकैट थामा और करीब 10 मिनट तक बच्चों के साथ टेबल टेनिस और बैडमिंटन खेली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!