दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी-shivpuri news

शिवपुरी। करैरा के शिवपुरी करैरा रोड पर िस्थत फरियादी की दुाकन के बाहर खड़ी उसकी बाइक सोमवार की शाम चोर चुरा ले गए। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई है। वीरसिंह पुत्र शिवलाल कश्ुावाह निवासी वार्ड क्रमांक-1 करैरा ने बताया कि वह करैरा में दुकान संचालित करता है यहां प्रतिदिन की तरह घटना वाले दिन अपनी बाइक से दुकान पर पहुंचा और उसने बाइक को दुकान के बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद वह दुकानदारी में व्यस्त हो गया, लेकिन जब रात में वह दुकान बंद कर बाइक उठाने पहंुचा तो वहां रखी उसकी बाइक गायब थी जिसकी उसने काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने थाने पहुंचकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।