तिरपाल से ढंककर ले जा रहे रेत, ट्रैक्टर.ट्रॉली जब्त–shivpuri news

शिवपुरी। करैरा रेंज की सब रेंज अमोला स्थित थरखेड़ा के पास कंपार्टमेंट नंबर 1018 से एक ट्रैक्टर.ट्रॉली को अवैध रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा है। डिप्टी रेंजर नवलकिशोर शर्मा ने रेत से भरे ट्रैक्टर.ट्रॉली को पकड़कर जब्ती में ले लिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक जगदीश को भी पकड़ा है। उक्त ट्रैक्टर.ट्रॉली में रेत को तिरपाल से ढककर ले रहे थे। डिप्टी रेंजर ने वन अमले के साथ ट्रैक्टर को रोका और चैकिंग के दौरान ट्रॉली के अंदर रेत मिली। मामले में वन अपराध की धारा में केस दर्ज किया गया है।