Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में पांच लोग घायल – shivpuri news

शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र के ढांगाचक्क गांव के रास्ते मे रंजिश को लेकर गांव के दो पक्षों में भिंड़त हो गई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव किया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी डंडों का भी प्रयोग हुआ जिससे दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज कर दिया है। 
जानकारी के अनुसार ब्रजेश पुत्र देवेंद्र यादव और सेंदपाल पुत्र कपूरसिंह यादव के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कल दोपहर दोनों का आमना सामना हो गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने अपने लोगों को मौके पर बुला लिया और देखते ही देखते वहां जमकर हंगामा हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडों का प्रयोग हुआ साथ ही ब्रजेश यादव के पक्ष के लोगों में सेंधपाल पक्ष के लेागों पर पथराव कर दिया जिससे फरियादी सेंधपाल सहित कपूर सिंह और रचना यादव घायल हो गए जबकि ब्रजेश यादव की ओर से स्वयं ब्रजेश सहित देवेंद्र यादव और राजकुमार यादव निवासी रिजोदी घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने आ गए। जहां पुलिस ने ब्रजेश की रिपोर्ट पर से आरोपी कपूर सिंह यादव, सेंधपाल सिंह यादव निवासी रिजोदी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया जबकि सेंधपाल सिंह यादव की फरियाद पर से आरोपी ब्रजेश, देवेंद्र यादव, कल्ला यादव और भोला यादव निवासी रिजौदी के खिलाफ कायमी कर ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!