Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर पलटने से दो की मौत, एक घायल – shivpuri news

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के रन्नौद पिछोर रोड़ पर स्थित हरिगांव के पास बीती रात्रि तेज रफ्तार ट्रेक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर चालक गोलू आदिवासी निवासी बूढ़ोन और उसमें बैठा रामपाल पुत्र रमेश जाटव की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मृत हुए ट्रेक्टर चालक गोलू आदिवासी को आरोपित बनाते हुए उसके खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक ट्रेक्टर चालक गोलू आदिवासी अपने मित्र मुकेश लोधी और रामपाल जाटव के साथ ट्रेक्टर से जा रहा था जहां रन्नौद पिछोर रोड़ पर स्थित हूरी गांव के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार गोलू, मुकेश और रामपाल घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान गोलू और मुकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!