शिवपुरी। करैरा तहसील के ग्राम श्योपुरा टीला रोड़ पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु 350 वर्गमीटर का एकए 600 वर्गमीटर के तीन एवं 980 वर्गमीटर के दो प्लॉट के आवंटन के लिए 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से 8 मार्च को शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एनएल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे इच्छुक उद्यमी जो गैर प्रतिबंधित निर्माण क्षेत्र का उद्योग लगाने के लिए भूमि प्राप्त करना चाहते हैं, वे विभागीय वेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के संबंध में जानकारी विभागीय वेवसाइट पर उपलब्ध है। शुल्क भुगतान से मिली वरियता के आधार पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण ष्ष्पहले आओं पहले पाओं के आधार पर किया जाएगा।





Be First to Comment