Press "Enter" to skip to content

किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास-shivpuri news

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत गौशाला इलाके में रहने वाली एक किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन घटना की जानकारी किशोरी की मां को पता चल गई जिस पर वह आरोपित के घर पहुंच गई और आरोपित उसे देखकर भाग गया। मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को दोपहर के समय उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर पर ही थी अचानक पुत्री कहीं चली गई। जब किशोरी घर पर नहीं दिखी तो पूछताछ की जिस पर बताया कि उनकी पुत्री को अनिल लोधी ले गया है। जिस पर मां जब अनिल लोधी के घर गई तो युवक किशोरी के साथ गलत हरकत कर रहा था। किशोरी की मां को आता देख आरोपित वहांह से भाग गया। इसके बाद वह थाने आई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!