शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने पशु चिकित्सक के साथ गाली-गलौंज कर दी व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।
पशु चिकित्सक केके धाकड़ पुत्र रामविलाश धाकड़ निवासी पशु चिकित्सालय कोलारस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को शाम के समय वह माठू उर्फ संदीप छारी निवासी ग्राम बेरखेड़ी के घर पर मवेशी का इलाज करने के लिए गया हुआ था। जहां माठू उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केके धाकड़ की शिकायत पर युवक के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment