शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेेड़ा के पुरवां में बुधवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर वहां जुआ खेल रहे शिवकुमार सेन, कमलेश लोधी, हनुमंत लोधी, धर्मेंद्र लोधी और हरिराम लोधी निवासी नयाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास पुलिस ने 2 हजार रुपए नकद और एक ताश की गड्डी बरामद की है पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।



