शिवपुरी। बामौरकला के ग्राम विसन्धुरा में बीते रोज दो आरोपितों ने मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की जमकर मारपीट कर दी और जब पीड़ित युवक जब मार से बचने के लिए भागकर घर पहुंचा तो आरोपितों ने उसके घर पर पहुंचकर वहां लगी टीनशेड तोड़ दी और पीड़ित परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।
चैनू पुत्र जगन पाल बुधवार को अपने घर से निकलकर पास के गांव में गया था जहां मौजूद आरोपित प्रताप लोधी और प्रकाश लोधी का उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आरोपितों ने उसकी मारपीट कर दी। आरोपितों की मार से बचने के लिए पीड़ित अपने घर की ओर भागा जहां आरोपितों ने उसका पीछा किया और उसके घर पहुंचकर उसकी मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर दी।





Be First to Comment