शिवपुरी। पिछोर के ग्राम मनका में बीते रोज एक आरोपित ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया और जब वह रिपोर्ट कराने थाने जा रही थी तो आरोपित ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट कर दी। इससे डरकर पीड़िता थाने नहीं पहुंची और बुधवार को परिजनों ने जब उसे हौसला दिया तो वह थाने आने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी बीती 16 फरवरी को अपने गांव के पास घूम रही थी तभी एक आरोपित संतोष पुत्र लक्ष्मण पाल किशोरी का को अपने साथ गांव में स्थित बलबूर केवट के खेत में बने एक टपरे में ले गया जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। इसके बाद किशोरी आरोपित की शिकायत करने जब थाने जा रही थी तो आरोपित ने उसे रोक लिया व गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। डर के कारण बालिका ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन अगले दिन उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया और थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।



