
नरवर। कस्बे के वार्ड 7 रुहाई मोहल्ले से दो चचेरे भाई गुरुवार की सुबह घर पर परिजनों को बिना बताए साइकिल से निकल गए थे। दिन भर लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने सभी जगह ढूंढा। देर शाम नरवर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लापता चचेरे भाईयों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को 22 फरवरी को दोनों लापता छात्र देवरी के पास मिले। यहां पुलिस ने दोनों भाई राज (11) पुत्र नरेंद्र कुशवाह और कृष्णा (10) पुत्र घनश्याम कुशवाह को अपनी सुपुर्दगी में लिया और परिजनों को सूचना दी।
80 किमी साइकिल चलाकर गए थे शीतला माता के दर्शन करने
राज व घनश्याम कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह 21 फरवरी को सुबह 5 बजे घर से कुछ रुपए व कपड़े लेकर साइकिल से ग्वालियर िस्थत शीतला माता मंदिर जो लगभग 80 किमी दूर है, के दर्शन करने चले गए थे। बच्चों ने बताया कि वह रात को वहीं रुके और सुबह होने पर चले। यहां से वह ग्राम देवरी पहुंचे और थक जाने से वह आराम करने लगे। वहां से पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की सक्रियता से मिल गए बच्चे
क्षेत्र से अचानक लापता हुए दो चचेरे भाईयों की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। ऐसे में शिवपुरी एसपी राजेश कुमार हिंगणकर ने सक्रियता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया और अधिनस्थों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी थानों में सूचना जारी कर दी गई और बच्चों की फोटों भी दी गई। यहां नरवर टीआई आशाराम गौतम एवं उनके दल को को दोनों लापता भाई बेलगढ़ थाना क्षेत्र के देवरी ग्राम के एक होटल के पास से बरामद हो गए।






Be First to Comment