रंजिश को लेकर युवक की मारपीट-shivpuri news

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की रंजिश के चलते मारपीट कर दी। मामले में पुलिस को शिकायत में विनोद पुत्र सीताराम यादव निवासी ग्राम पोंडियाई ने बताया कि उसकी जगभान यादव ने रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के तहत 22 फरवरी को दोपहर के समय जब वह अपने घर जा रहा था उसी समय जगभान ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।