Press "Enter" to skip to content

बस कंडेक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल-shivpuri news

दो दिन बाद मिला, खोया हुआ बैग
शिवपुरी। समाज में सद्भावना और ईमानदारी आज भी जिंदा है। यह बात साबित की एक बस कंडेक्टर ने। झांसी से श्योपुर चलने वाली कृष्णा बस सर्विस की एक बस में महल काॅलोनी निवासी सुमायला खान 21 फरवरी को अपनी मां के साथ शिवपुरी के लिए बैठीं। शिवपुरी पहुंचने पर वे अपना एक बैग उतारना भूल गईं। बैग की याद उन्हें दूसरे दिन आई। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की, तो बस कंडेक्टर और ड्राईवर दोनों ने ही ऐसे किसी बैग के बस में मिलने से इंकार किया। फिर भी उन्होंने यह आश्वासन दिया कि यदि बस में उन्हें कहीं ये बैग मिलेगा, तो वे उन्हें जरूर बताएंगे। इस घटना के दो दिन बाद शनिवार को बस कंडक्टर बल्ली जादौन ने सुमायला खान को सुबह 10 बजे फोन किया कि बस झांसी रोड पर जिला आईटीआई के सामने खड़ी है। आप आ जाएं और बस को एक बार चैक कर लें। सुमायला खान ने बस चैक की, तो बैग उसी जगह पर मिला, जहां उन्होंने इसे रखा था। अपना खोया हुआ बैग मिलने पर सुमायला खान ने खुशी जताते हुए, बस कंडेक्टर को धन्यवाद दिया कि उनके इस बैग में मार्कशीट के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जो उन्हें मिल गए हैं। वरना उन्हें इसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!