
कल शिवपुरी में होगा राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश का मंगल प्रवेश
शिवपुरी। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा बर्बरतापूर्वक कायराना हमला कर देश के करीब 40 जवानों को ही शहीद नहीं किया बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता पर पाकिस्तान ने हमला किया है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने बैंगलोर के समाजसेवी दानवीर बाबूलाल नागा की अध्यक्षता में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अब संतों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। जब अमेरिका पाकिस्तान में जाकर लादेन पर कार्यवाही कर सकता है तो फिर हमारी सरकार मूकदर्शक क्यों बनी हुई है। राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश कश्मीर से कन्याकुमारी सहित पूरे देश में पदयात्रा कर कल 26 फरवरी को शिवपुरी पधार रहे हैं।
श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कोचेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश देश के जाने माने संत हैं। उनका विहार क्षेत्र कश्मीर से कन्याकुमारी तक मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पांडिचेरी, गुजरात एवं बिहार आदि रहा है। उनके गुरू श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य रमेश मुनि जी महाराज ने तथा उनका हिंदी अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, तमिल, गुजराती, मारवाड़ी और मराठी भाषाओं पर अधिकार है। जैन धर्म के अलावा भगवतगीता, बाइबिल, कुरान, महाभारत, त्रिपिटिक आदि का उन्होंने गहन अध्ययन चिंतन और मनन किया है। वह पीडि़त मानवता एवं प्राणीमात्र की सेवा के लिए प्रेरणा देने का अथक कार्य कर रहे हैं। पशुरक्षा के लिए उन्होंने देश भर में गौशालाओं का निर्माण और मानव जाति में व्याप्त कुव्यसनों को छुड़वाने के लिए व्यसनमुक्ति, गौरक्षा पर्यावरण जैसे जनजागरण अभियान संचालित किए हैं। श्री कोचेटा ने बताया कि ऐसे राष्ट्रसंत कमलेश मुनि शिवपुरी की धरा को धन्य करते हुए 26 फरवरी को पधार रहे हैं और उसी दिन सुबह 9 बजे पोषद भवन में महाराजश्री के प्रवचन होंगे। उनके साथ 2 अन्य संत भी हें।






Be First to Comment