Press "Enter" to skip to content

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं- सांसद सिंधिया-shivpuri news

देश की महिलाओं ने विभिन्न पदों पर रहकर बेहतर सेवाएं दी
 
 
शिवपुरी/
शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा
कि भारत देश में जहां महिला प्रधानमंत्री के रूप में स्व.श्रीमती इंदिरा
गांधी राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल एवं लोकसभा अध्यक्ष के रूप में
श्रीमती मीरा कुमार, श्रीमती सुमित्रा महाजन सहित प्रदेश के कई राज्यों में
महिलाओं ने मुख्यमंत्री के रूप में देश की सेवा कर यह सिद्ध कर दिया कि
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है और महिलाएं सौंपे गए
कार्य को पुरूषों की अपेक्षा बेहतर तरीके से कर सकती है। 
 
 
सांसद सिंधिया आज स्व.इंदिरागांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के
वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम
में कलेक्टर  अनुग्रहा पी,  प्रियदर्शनी राजे सिंधिया,
संस्था के प्राचार्य  एन.के.जैन मंचासीन थे। 
 
श्री
सिंधिया ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में
क्षमताओं की कोई कमी नहीं है। अगर महिलाओं को अवसर दिए जाए तो वह पुरूषों
से बेहतर कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण होगा तो
राष्ट्र भी मजबूत होगा। इसके लिए हम सभी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिसद एवं पंचायतों की
बैठकों में महिला पार्षद एवं सरपंच ही उपस्थित रहे। उनके साथ उनके पति न
जाए, उन्हें स्वतंत्र होकर अपनी सूझबूझ से निर्णय लेने का अवसर दें। श्री
सिंधिया ने कहा कि महिला परिवार की एक मात्र ऐसी सदस्य होती है, जो सभी की
विचारधारा का समावेश कर बेहतर संचालन करती है। इस मौके पर उन्होंने
छात्राओं से आवाह्न किया कि स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद
स्वाभिलंबन बनने हेतु ऐसे मित्रों का सहयोग लें, जो जीवन में मेहनत एवं
परिश्रम कर आगे बढ़े है। इससे ज्ञान जाग्रत होगा, वहीं सीखने का भी अवसर
मिलेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि सीखने की कोई आयु नहीं होती। अपनी बौद्धिक
क्षमता को बढ़ाने हेतु अपने आप को हमेशा अपडेट रखे। 
 
सांसद सिंधिया ने छात्राओं के बीच पहुंचकर जानी उनकी भविष्य की योजनाएं 
 
सांसद
श्री सिंधिया ने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच पहुंचकर भविष्य की
योजना पर खुलकर चर्चा कर अपने सुझाव देने को भी कहा। उन्होंने इस दौरान
छात्राओं से कहा कि अपने मूल्यों एवं रिश्तों के बीच कभी समझौता न करें।
गलत को गलत बताएं और सही को सही कहें। अपने आप को परफेक्ट भी न समझें।
उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मोबाइल के स्थान पर
टेबलेट दिए जाएगें। उन्होंने छात्राओं से अपनी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ
खेलकूद पर भी ध्यान देने का सुझाव दिया और छात्र-छात्राएं लगन एवं मेहनत से
अपने माता-पिता, परिवार, संस्था जिले सहित देश का भी नाम रोशन करें।
 
कार्यक्रम
के शुरू में संस्था के प्राचार्य  एन.के.जैन ने स्वागत भाषण देते हुए
महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और 12वीं संकाय में प्राध्यापकों
के पदों की पूर्ति का आग्रह करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए 9
करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इस अवसर पर विधायकगण करैरा श्री
जसबंत सिंह जाटव, पोहरी श्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह
यादव पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, श्री गणेश गौतम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
श्री बेजनाथ सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, पुलिस
अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, सांसद प्रतिनिधि श्री हरवीर सिंह रघुवंशी, नगर
पालिका उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा अन्नी, जनप्रतिनिधि सहित संस्था के
प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित थी। इस मौके पर संस्था की छात्राओं द्वारा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन
प्राध्यापक श्रीमती ज्योत्स्ना सक्सेना ने किया।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!