Press "Enter" to skip to content

गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए बनाया सोलर रिमोट रॉकेट लॉन्चर | Shivpuri News

शिवपुरी-एक ओर जहां पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को जगह-जगह श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को याद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सैनिक की सुरक्षा को लेकर शहर के गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों में जुनून सवार हुआ और उन्होंने सैनिकों की सुरक्षा के लिए एक ऐसा सोलर रिमोट रॉकेट लॉन्चर यंत्र बनाया जिससे सैनिक सुरक्षित रह सके। यह अभिनव कार्य किया शहर के गीता पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 के प्रियंका धाकड़, मुस्कान तोमर, साक्षी जगा, अंकेश धाकड़, साक्षी रघुवंशी, राहुल वर्मा, जतिन रावत, हरिओम परिहार, अंकित परिहार और कक्षा 7वीं के शिवांग त्रिवेदी, अमित राठौर और अचल शर्मा ने मिलकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया। 

क्यों बनाया गया
इसको बनाने के पीछे जो मुख्य कारण हैं वो यह था कि जो पुलवामा में आतंकि हमला हुआ था उसको लेकर हमारे स्टूडेंट्स में भी बहुत गुस्सा था जो की इस तरह की सोलर बेस्ड टैंक और लॉन्चर बनाये जो रिमोट एरियाज में जहां अक्सर सोल्जर बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहां पर इस तरह के रिमोट बेस्ड लांचर से कही से भी ऑपरेट करके हम सोल्जर की भी लाइफ को सेव कर सके व दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। 
कार्य करने की विधि 
यह प्रोजेक्ट टोटली सोलर बेस्ट है इसको जो पावर मिलता है वह सूर्य से मिलता है साथ ही एक बैटरी लगाई हुई है जो कि दिन में सोलर लाइट से चार्ज होती है और रात में यह काम करने में मदद करती है
कैसे कार्य करता है यह यंत्र
यह प्रोजेक्ट सूर्य ऊर्जा से चलता है इसकी कैपेसिटी 6 राकेट को एक साथ में यह पूरी तरह वायरलेस है  इसको चलाने के लिए रिमोट  का इस्तेमाल किया गया है एक रिमोट जोकि राकेट वाहन को रिवर्स फॉरवर्ड लेफ्ट राइट मोमेंट करना मदद करता है वह दूसरा रिमोट इग्निशन के लिए काम आता है। 
यह सामग्री आई निर्माण में 
इस प्रोजेक्ट को बनाने में 4700 का खर्च आया। इस प्रोजेक्ट को बनाने में हमे 10 दिन का समय लगा। फ्यूचर आस्पेक्ट भविष्य में इस प्रोजेक्ट को हम इंटरनेट के द्वारा और कैमरों के द्वारा दुनिया के किसी भी कोने से ऑपरेट कर सकने में सक्षम रहेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!