पुलवामा के शहीदों को काव्यांजलि 28 को -shivpuri news

करैरा। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष भोगीलाल बिलैया के द्वारा अपने निवास पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 28 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर के साहित्यकार, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। काव्यांजलि में कवि घनश्याम योगी, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, सतीश श्रीवास्तव, प्रभुदयाल शर्मा, प्रमोद गुप्ता भारती, शिवदयाल यादव भगत, वेदप्रकाश दुबे, शशांक मिश्रा, रमेश वाजपेई, सुभाष पाठक, प्रफुल्ल कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्यकार अपनी कविता के माध्यम से काव्यांजलि अर्पित करेंगे। आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता संजय दुबे, प्रभुदयाल शर्मा, गिरिजेश गुप्ता के साथ स्थानीय विद्वान अपने विचार रखेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।