शिवपुरी। जय किसान फसल ऋण माफी योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रचार.प्रसार करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा भेजे गए प्रचार रथ जिले के सभी 8 विकासखंडाें के ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी एवं प्रचार-सामग्री के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के किसान रथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।



