Press "Enter" to skip to content

लोकसभा निर्वाचन 2019 प्रशिक्षण कलेंडर जारी-shivpuri news

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों का प्रस्तावित कलेंडर जारी किया गया है। कलेंडर में अधिकारी सौंपे गए दायित्वों के तहत संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण निर्धारित तिथि तक सम्पन्न कराएगें।
प्रस्तावित प्रशिक्षण कलेंडर के अनुसार स्वीप पार्टनर्स विभाग, ईएलसी, चुनाव पाठशाला एवं दिव्यांग मित्रों का प्रशिक्षण 27 फरवरी को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन व्यय निगरानी के अंतर्गत गठित विभिन्न दलों का प्रशिक्षण 1 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में, वेब कॉस्टिंग हेतु प्रशिक्षण दो सत्रों में 2 मार्च को शा.पीजी कॉलेज शिवपुरी में, विभिन्न आईटी एप्लीकेशन के लिए आईटी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण 3 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में, पोस्टल बेलेट प्रशिक्षण दो सत्रों में 8 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में, राजनैतिक दलों की वर्कशॉप 10 मार्च को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में, मीडिया की वर्कशॉप 11 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में, मतदान दलों का प्रशिक्षण प्रथम 12 मार्च को विधानसभा मुख्यालयों पर, 15 मार्च को मतदान दल प्रशिक्षण विधानसभा मुख्यालयों पर एवं मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शाण्पीजी कॉलेज शिवपुरी में, ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी प्रशिक्षण रेण्डमाईजेशन कमीशनिंग सहित प्रशिक्षण 16 मार्च को शा. पीजी कॉलेज शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। 
इसी प्रकार माईको ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 2 अप्रैल को शा. पीजी कॉलेज शिवपुरी मेंए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 9 एवं 12 अप्रैल को विधानसभा मुख्यालयों पर तथा गणना अभिकर्ता का प्रशिक्षण विधानसभा मास्टर ट्रेनर द्वारा विधानसभा मुख्यालयों पर दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!