शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण धारी के रुपए को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
भला पुत्र रविकांत शर्मा निवासी शेरगढ़ ने पुलिस को श्िाकायत में बताया कि उसने दीपक आदिवासी को कुछ रुपए उधार दिए थे। जब वह उधार दिए रुपए को वापस मांगने 26 फरवरी को गया तो दीपक व संतोष आदिवासी ने उसके साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी व उधारी के रुपए देने से मना कर दिया। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।





Be First to Comment