शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम दवरा-दिनारा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान करने वाले सेल्समैन धर्मेन्द्र यादव पर नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार, तहसील करैरा ने केस दर्ज करवाया है। शिकायत में तहसीलदार ने बताया ग्रामीणों से शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार टीम के साथ अचानक दुकान पर पहुंच गई जहां उन्हें दुकान का ताला बंद मिला। सेल्समैन पर 4 लाख 40 हजार 960 रुपए की खाद्यान्न राशि का अपयोजन करने का मामला दर्ज करवाया गया है।



