Press "Enter" to skip to content

महाविद्यालय में रोजगार मेला 28 को-shivpuri news

शिवपुरी। शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय करियर अवसर मेले का आयोजन 28 फरवरी एवंं 1 मार्च को किया जा रहा है। इस मेले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाहर से कंपनियां आ रही हैं। स्वामी विवेकानंद करियर योजना प्रभारी डॉ. एमएस हिण्डोतिया ने बताया कि इस करियर मेले का शुभारंभ प्रद्युम्नसिंह तोमर मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा प्रभारी मंत्री जिला शिवपुरी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुमार प्रतीक आईपीएस कमांडेंट अठारह बटालियन चंदनपुरा शिवपुरी रहेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महेंद्र कुमार ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस करियर मेले में उपस्थित रहेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!