
शिवपुरी-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्री महासचिव एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शिवपुरी जिले के आईटी सेल के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्ति पत्र सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद एवं जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव और कपिल भार्गव प्रदेश महासचिव आईटी सेल की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस आईटी और सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष रामकुमार दांगी द्वारा शिवपुरी जिले के 19 ब्लॉकों में आईटी सेल के ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्त कर सांसद श्री सिंधिया के हाथ से नियुक्ति पत्र दिलवाए गए और पूरे शिवपुरी जिले की आईटी सेल की टीम की बैठक बॉम्बे कोठी शिवपुरी पर सांसद श्री सिंधिया के साथ हुई। इस अवसर पर सांसद श्री सिंधिया द्वारा आईटी सेल के सभी साथियों से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आप तैयार रहें एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीति रीति को आम जन तक पहुंचाएं जिस तरह से हमने मध्यप्रदेश से भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर एक जन हितेषी सरकार बनाई है, उसी तरह हमको केंद्र से भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाना है, आज आप लोगों का दायित्व है कि आप केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर कर आम जन तक पहुंचा कर उन से अवगत कराएं। इस अवसर पर पूरे शिवपुरी जिले के आईटी सेल की टीम उपस्थित रही।






Be First to Comment