Press "Enter" to skip to content

हवन,पुजन-पुर्णाहुति के साथ मनाया भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिकोत्सव | Shivpuri News

शिवपुरी-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के बीचोंबीच स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को मनाया गया। इसके पूर्व सात दिनों से चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों का हवन, पुर्णाहुति के साथ समापन हुआ। यहां श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह के लाभार्थी  गोयल परिवार के परिजन जिसमें संरक्षक माताजी श्रीमती लक्ष्मी गोयल, शिमला गोयल, मोहनदास गोयल काका, अमन गोयल, उमेश गोयल, विक्की गोयल, गुड्डू गोयल, जय गोयल, संकेत गोयल, मोहित गोयल, शुभम(गोलू)गोयल, श्रीमती अलका गोयल, श्रीमती पिंकी गोयल रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सातों दिन  मंदिर के पुजारी कमल तिवारी द्वारा प्रात: स्तुति पाठ, प्रात: 10 बजे रामायण पाठ व शाम को भजन सांध्य का आयोजन हुआ, इसके पश्चात वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना श्रीलक्ष्मीनारायण भगवान की गई जहां प्रात: स्तुति पाठ, भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण जी का अभिषेक, हवन, पूर्णाहुति के साथ अंत में प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के समय सेकड़ों लोगों को विशेष खीर का प्रसाद बांटा गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!