शिवपुरी। ग्राम टोंगरा में गुरुवार सुबह 108 जननी एक्सप्रेस वाहन ने अपने पिता के साथ जा रही एक सात वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान मंें लेकर जांच शुरू कर दी है।
सात वर्षीय बालिका अनामिका जाटव अपने पिता दीवानसिंह के साथ स्कूल जा रही थी जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर निकले तोसामने से आ रही 108 जननी एक्सप्रेस वाहन के चालक ने बालिका को टक्कर मार दी जिससे बालिका छिटककर सड़क किनारे जा गिरी जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आ गई। घटना के बाद जननी वाहन का चालक वाहन को भगा ले गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पहचान लिया जिसका नाम ग्रामीणों ने जगदीश धाकड़ निवासी झिरी बताया है।






Be First to Comment