Press "Enter" to skip to content

ग्रह नक्षत्र की पूजा कराने के बहाने ठग ने महिला की चैन और अंगूठी उतरवाई-shivpuri news

िशवपुरी। बीते रोज झांसी तिराहे पर िस्थत मुन्ना फल वाले के पास एक ठक ने महिला को ग्रह नक्षत्र की पूजा कर उसके दुखों को दूर करने का झांसा देकर उसे वशीभूत कर लिया और महिला से उसके गले में पहनी सोने की चैन व अंगूठी उतरवाकर उनकी ठगी कर ली। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत ावेदन देकर थाने में दर्ज कराई जहां पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को ठग के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले जयवंती पत्नी शंभूसिह जाट 22 फरवरी को झांसी तिराहे पर मुन्ना फल वाले के यहां खड़ी थी उसी समय एक युवक उसके पास आया और उससे कहा कि वह ग्रह नक्षत्र उतारने के लिए पूजा पाठ करवाता है और लोगों के दुखों का हरण करता है। ठग की बातों में आकर जयवंती ने पूजा कराने की स्वीकृति दे दी। जिस पर ठग ने महिला को अपने गले में पहनी सोने की चैन और अंगूठी निकलवा ली और उससे कहा कि इसे अपने साड़ी के पल्लू में बांध ले। इसके बाद ठग ने कुछ मंत्रों का उचचारण किया और महिला को वश में कर लिया। इसके बाद ठग ने महिला को घर जाने की बात कही और उससे कहा कि वह पीछे मुड़कर न देखे। ठग की बातों में आकर पीड़िता अपने घर पहुंची और उसने जब साड़ी के पल्लू की गठान खोली तो उसमें रखी चैन व अंगूठी गायब थी जिससे वह घबरा गई और उसने इस घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!