महिला ने लगाई आग-shivpuri news

शिवपुरी। करैरा के ग्राम रामनगर में बुधवार रात के समय एक 28 वर्षीय विवाहित महिला ने आग लगा ली। घटना में महिला गंभीर झुलस गई जिसे इलाज के लिए शिवपुरी रैफर कर दिया गया है। भावना पत्नी रानू सोनी निवासी रामनगर ने बुधवार शाम घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन वहां आए और उनके शरीर में लगी आग को बुझाया। इसके बाद वह करैरा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।