Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब बेचते हुए 60 लीटर शराब के साथ एक आरोपी दबोचा | Shivpuri News

*पुलिस थाना मायापुर द्वारा 60 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा*

शिवपुरी। दिनांक 27.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम गुरूकुदवाया स्कूल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है व कहीं लेजाकर बेचने की फिराख में है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर उनि अशोक बाबू शर्मा के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सरमन पुत्र प्रभू जाटव उम्र 45 साल निवासी मजरा गुरजा ग्राम गुरूकुदवाया का होना बताया ,जिसके कब्जे से हाथ भट्टी की कुल 60 बल्क लीटर कच्ची शराब कीमत 6000 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!