
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के बिजली विभाग एवं नगरपालिका सीएमओ बंगले से मिल रही हैं। जहाँ नगरपालिका सीएमओ के बंगले की लाइट बिजली विभाग द्वारा काट दी गई हैं। कारण इसका यह हैं कि बंगले के बिल महीनों से भरा नही गया हैं। जिसपर से बिजली विभाग ने बंगले की लाइट काट दी
लो जी साहब नाराज सीएमओ ने काटा बिजली विभाग का नल
बिजली कटने से नाराज सीमाओ ने बिजली विभाग का नल कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन को अबैध कनेक्शन बताया गया है। सवाल यह उठता है कि अगर नल अबैध था तो अभी क्यों काटा गया जबसे क्यों नही काटा गया। नाराज सीएमओ ने अपना बदला निकालने के लिए काटा बिजली विभाग का नल कनेक्शन।
बिजली कंपनी द्वारा नगर पालिका द्वारा जलाई जा रही स्ट्रीट लाइटें, बोरबेल्स व नगर पालिका के सरकारी क्वाटरों व सीएमओ बंगले के बिल जमा न करने के चलते सीएमओ के बंगले की काटी बिजली ,बिजली कंपनी के लाइट काटने से नाराज़ सीएमओ ने बिजली दफ्तर का नल कनेक्शन अवैध दर्शाकर कटवाया ,अगर नल कनेक्शन अवैध था तो नपा ने पहले क्यों नही काटा
इनका कहना हैं
हा नगरपालिका सीएमओ के बंगले की लाइट काट दी गई हैं। इसका कारण यह हैं कि कुछ महीनों से सीएमओ बंगले के बिल नही भरा गया हैं। बिल लगभग एक लाख बीस हज़ार रुपये हैं। जिस कारण लाइट काटी हैं।
जेएम श्रीवास्तव
बिजली विभाग ए ई
शिबपुरी
मेरे हिसाब से जो बिल आना चाहिए था वो नही आया इस कारण बिल नही भरा गया इसी के कारण बिजली बिल कंनेक्शन काटा गया हैं।
चंद्र प्रकाश राय
सीएमओ
नगरपालिका शिवपुरी






Be First to Comment