
बैराड़- बैराड़ नगर पंचायत में अतिक्रमण कारियो के हौसले बुलंद दिख रहे है। यहां अतिक्रमणकारीयो पर प्रशासन की ढीली पकड़ के कारण संभव हो रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार आते ही स्थानीय कांग्रेसी नेताओ के हौसले पहले से ज्यादा बुलंद देखे जा सकते है। पहले खाली जगहो पर अतिक्रमण किया जाता था लेकिन अब तो अतिक्रमणकारीयो ने सरकारी भवनो को भी अतिक्रमण की चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर परिषद में सामने आया है जहां वर्षो पहले सर्वे नंबर 872/4/3 है जिसका रकवा 500 वर्ग मीटर है जिसपर सरकारी राशी से कालामढपंचायत द्वारा मनोरंजन भवन का निर्माण कराया गया था। जिसे नगर पंचायत बनने के बाद कालामढ पंचायत द्वारा नगर पंचायत को हैंडवर कर दिया था जो नगर पंचायत के अधीन था लेकिन बीते दिनो मनोरंजन भवन पर नगर परिषद में पदस्थ फर्जी पंचायत कर्मी बनकर नगर परिषद कर्मचारी बने संजय गुप्ता के परिजनो ने मनोरंजन भवन पर कब्जा कर लिया और बुद्धवार की रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए मनोरंजन भवन के चारो और वाउन्र्डी वाल कर मनोरंजन भवन को कबर करके उसमें गेट डाल दिया lजिससे मनोरंजन भवन लोगो की नजरो से दूर हो जाए। इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही हैll उक्त सरकारी जगह और सरकारी भवन पर बैराड नगर परिषद अध्यक्ष के ईशारो पर यह पूरा खेल खेला जा रहा है। जिसमें बैराड़ से लेकर पोहरी के अधिकारी लिप्त है। बताया जाता है कि उक्त शासकीय मनोरंजन भवन के पुराने फर्जी कब्जे एवं स्वामित्व के कूट रचित दस्तावेज बना कर हाई कोर्ट को गुमराह कर अपनी जमीन बता कर भवन बनाने की अनुमति ली जा रही है
नगर परिषद अध्यक्ष की सांठगांठ सेनगर परिषद कर्मी द्वारा शासकीय मनोरंजन भवन को हड़पने के लिए पहले पीछे की जमीन फिर आगे की जमीन पर दीवाल पर कब्जा कर लिया है l माखन सिंह धाकड़ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष
इनका कहना है।
कुछ दिन पहले तहसीलदार साहब को आवेदन देने गया लेकिन उनहोने प्राप्ती देने से मना कर दियाl एसडीएम को भी मामले से आवगत करा दिया लेकिन किसी ने भी सरकारी सम्पति को बचाने के लिए प्रयास नही किया है।
शाबिर खान – निवासी बैराड़






Be First to Comment