Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रुपए न देने पर दी जान से मारने की धमकी-shivpuri news

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुसुअन का पठार में मंगलवार की देर शाम उमेश पुत्र हरवीर लोधी निवासी चंदायाई को राजकुमार पुत्र खलकसिंह यादव ने जान से मारने की धमकी दी। युवक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को शाम अपने घर जा रहा था उसी समय राजकुमार आया और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब उसने रुपए देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!