लोहे की रॉड से ट्रक पर हमला करते समय संतुलन बिगड़ा, सड़क पर गिरा युवक, पिछला पहिया चढ़ने से मौत -shivpuri news

शिवपुरी|शहर के बड़ौदी में गुरुवार की दोपहर ग्रीन व्यू होटल फतेहपुर निवासी
संजय (35) पुत्र गुलाबंद झा को ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक का पहिया शरीर के
ऊपर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में एफआईआर होने के बाद रात
में वीडियो सामने आया जिसमें उक्त युवक लोहे की रॉड लेकर ट्रक पर हमला करते
हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर रोड पर गिर पड़ा और उसी
ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना
के दौरान किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है। युवक जब ट्रक पर रोड से हमला
कर रह था तो उसे रोकने के लिए कोई आगे नहीं आया।