शिवपुरी। गोवर्धन धाम में श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा तृतीय विशाल भंडारा 17, 18 मार्च को कोमल आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग दानघाटी गोवर्धन धाम में आयोजित होगा। सदस्यों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 3 मार्च को दोपहर 12 बजे बैठक का आयोजन जल मंदिर पर किया गया है। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक स्वरुचिभोज का भी आयोजन किया जा रहा है।



