Press "Enter" to skip to content

सट्टा खेलते हुए चार आरोपियों को दबोचा | Shivpuri News

*पुलिस द्वारा सट्टा खिलाते हुए 4 आरोपियों को दबोचा*

शिवपुरी। दिनांक 28.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना फिजिकल, कोलारस एवं थाना देहात द्वारा सट्टा खिलाते हुए 4 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी फिजिकल निरी. अनीता मिश्रा द्वारा मुखबिर सूचना पर गंगाराम का बाड़ा शिवपुरी से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी महेश पुत्र प्रीतम धानुक निवासी नट के नीम के पास घोसीपुरा एवं श्रीकृष्ण शाक्य को सट्टा खिलाते हुए दबोचाकर उनके कब्जे से सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना देहात पुलिस द्वारा सावरकर काॅलोनी शिवपुरी से मुखबिर सूचना पर आरोपी रवि पुत्र अशोक कुमार पाराशर उम्र 38 साल निवासाी सावरकर काॅलोनी शिवपुरी को दबोचकर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

थाना कोलारस द्वारा सोनी होटल के सामने सदर बाजार कोलारास से मुखबिर सूचना पर आरोपी राकेश पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 14 कोलारस को दबोचकर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!