
शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यार्थियों से कहा कि अच्छे पढ़ लिखकर छात्र अपने समाज, परिवार व शहर का नाम रोशन करें। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुलसिंह पड़रया, नगर सह मंत्री कमल कुशवाह, सुकरात शर्मा, नवनीत शर्मा, रविंद्र गुर्जर, हरिओम धाकड़, मयंक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




