शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत नीलगर चौराहे पर रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक सरीफ खान पुत्र साकिर खान ने गुरुवार रात के समय अपने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। सही समय पर परिवारजनों ने देख लिया और फंदे को निकालकर उसे अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।



