Press "Enter" to skip to content

लोडिंग वाहन के चालक ने बाइक चालक पर बरसात लात-घूसे-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक टाटा मैजिक के चालक ने बाइक सवार की लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शंकर जाटव पुत्र कैलाश जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 16 बडोदी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय वह ग्राम बडोेदी वेदांत स्कूल के सामने से बाइक से जा रहा था तभी उसकी बाइक टाटा मैजिक वाहन से मामूली सी टकरा गई। जिस पर टाटा मैजिक वाहन के चालक ने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!