शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी क्षेत्र में एक 30 साल के युवक ने पांच साल की मासूम के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। मासूम अपने घर के आंगन में खेल रही थी उसी समय आरोपित आया और मासूम को उठाकर ले गया। जब बच्ची परिजनों को दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची को खोजते समय आरोपित बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के तहत पांच साल की मासूम गुरुवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी तभी आरोपित बाबू बाथम निवासी हाथी पटपुरा आया और बच्ची को उठाकर ले गया। परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची आंगन में खेल रही थी जब वह दिखाई नहीं दी तो तलाश शुरू की। इसी दौरान एक महिला ने बताया कि बच्ची को बाबू को ले जाते हुए देखा है। परिजन ढूंढते हुए आधा किमी आगे गए तो आरोपित बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए देखा गया। परिजनों को देखकर आरोपित बच्ची को छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना पर मगरौनी चौकी पुलिस ने आरोपित बाबू बाथम के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफृतार कर मामले को विवेचना में ले लिया।






Be First to Comment