सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगें कार्यक्रम के मुख्य अथिति, 152 पेंशनर्स होंगे सम्मानित
िशवपुरी। पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के तत्वावधान में पेंशनर्स एसोसिएशन सम्मान समारोह आगामी 6 मार्च को सुबह 9:30 बजे से पोहरी बाय पास रोड स्थित होटल पीएस रेसीडेंसी मे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं सांसद गुना शिवपुरी ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य तथा नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित शिवपुरी के अध्यक्ष ई.पवन कुमार जैन जो पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के प्रधान संरक्षक भी हैं जो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एस.एन.उपाध्याय आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
मीडिया प्राभारी शिखर चंद कोचेटा ने बताया कि ई.पवन कुमार जैन ने व्यक्तिगत तौर पर देहली जाकर सांसद सिंधिया से पेंशनर्स के सम्मान समारोह का मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का निवेदन किया गया है जिसे स्वीकार करते हुए सांसद सिंधिया द्वारा 6 मार्च को सुबह 9:30 बजे का समय दिया गया है। पेंशनर्स एसोसिऐशन की जिला शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना के अनुसार सम्मान समारोह में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एसोसिएशन के 152 सदस्यों को सम्मानित किया जावेगा, जिन्हे आमंत्रित करने की जवाबदारी एमएम शर्मा एवं हरिदास माहौर को सौंपी गई है। अन्य अतिथियों को अनिल व्याग्र, सुरेन्द्र गौड़ आमंत्रित करेँगे, स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था भोलाराम रघुवंशी, आरएस छोकरा, बीबी श्रीवास्तव संभालेंगे तथा मंच संचालन गिरीश मिश्रा व अरुण अपेक्षित द्वारा किया जाएगा। पेंशनर्स एसोसिऐशन की ओर से डाॅ. जीडी अग्रवाल, जिनेंद्र श्रीमाल, हरीशचंद भार्गव, ईबीएम शर्मा, केएन गौड़, एसएस पवार, एसएस जाट, वाईए कुर्रेेशी, ओपी शर्मा, वीडी शुक्ला, डाॅ. एलडी गुप्ता, शोभावती चितले, एमएस करारे, डाॅ. बीके शर्मा, आरडी अटेरिया, डाॅ. ओपीएस रघुवंशी, एमपी शर्मा, एसएस कुशवाह, ई. एसपी श्रीवास्तव, आरजी स्वर्णकार, भागीरथ रघुवंशी, बीएम त्रिवेदी, रामभरोसी गुप्ता आदि ने पेंशनर्स भाई बहनो से कार्यक्रम मे उपस्थित होने को कहा है।



