Press "Enter" to skip to content

7 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को मिले पीपीओ-shivpuri news

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में 28 फरवरी को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 7 शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की।
इस मौके पर जिला पेंषन अधिकारी छवि जैन विरमानी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। 
पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य कन्या उमावि खनियांधाना के प्रधानाध्यापक आशाराम वंशकार, प्राचार्य उमावि क्रं.2 शिवपुरी के शिक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य उमावि बैराड़ के सहायक शिक्षक सुरेश कुमार पांडेय, प्राचार्य उमावि पोहरी के सहायक शिक्षक धनीराम वर्मा एवं सहायक शिक्षक रामभरत वर्मा, सहायक शिक्षक कल्याण चन्द्र शर्मा एवं प्राचार्य फिजीकल कॉलेज शिवपुरी के भृत्य नर्मदा बाई शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!