Press "Enter" to skip to content

नववधुओं को आयरन की गोलियां देकर नियमित खाने की कही बात ताकि न हो रक्ताल्पता-karera news

-थनरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत महिला बाल विकास की अनूठी पहल
करैरा। मंडप में बैठे वर-वधु के बीच पहुंच कर उन्हें आयरन की गोलियां वितरण करने, इनके नियमित सेवन करने और खून की कमी (एनीमिया) के बारे जानकारी देने की अनूठी पहल शनिवार को थानरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में देखने को मिली। जिसमें आगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी के साथ सहयोगी संस्था सेंटर फॉर इन्तरिग्रेटिड डबलपमेंट के कार्यक्रम समन्वयक भी साथ रहे।
शनिवार को थनरा में 110 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जसवंत जाटव पहुंचे थे। इस आयोजन में वधुओं को तैयार करने के लिए महिला बाल विकास ने जिम्मेदारी ली थी। कार्यक्रम में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि और समाज सेवी अधिकारी अपने-अपने स्तर से वर बंधुओ को उपहार दे रहे थे लेकिन थाली में आयरन की गोलियां रखें मंडप में पहुंच रही महिला बाल विकास की टीम वर-बधु को यह अनोखा उपहार दे रही थी जिसमें समझाईश भी शामिल थी कि खून की कमी से कैसे बचा जा सकता है। आयरन की गोलियां देखकर मौजूद लोग आपस में बात कर रहे थे कि आखिर यह गोलियां बटने का कार्यक्रम क्या है। महिला बाल विकास के कर्मचारियों ने बताया वर-वधुओं को बताया कि गोलियों और ज्ञान के इस उपहार की कीमत वैसे तो कुछ नहीं लेकिन यदि इसके सही मायने निकले जाए तो इसकी कीमत बहुत है जो कि जीवन से जुड़ी है। नववधू को आने बाले समय मे खून की कमी हो इसके लिए वह सचेत रहे। यह सीख यहां अनूठी थी। इस मौके पर करैरा परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर, सीआईडी संस्था केपीसी नरेंद्र तिवारी, पर्यवेक्षक, ममतासिंह मौजूद रही।
इनका कहना है
वर-वधु ने आज अपने नए जीवन मे प्रवेश किया है तो उनके लिए भी कुछ नया होना चाहिए, जिनकी आज शादी हुई है आने बाले समय मे उनकी संतान भी होगी और इनमें खून की कमी  हो इसलिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग किया है जिसमें सहयोगी संस्था सीआईडी का साथ मिला।
प्रियंका बुनकर, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास करैरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!