टीकाकरण में लापरवाही पर 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 7 दिवस के वेतन काटने के आदेश-shivpuri news

शिवपुरी। जिले के कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में मीजल्स कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण कार्य की समीक्षा की गई जिसमें अब तक हुए टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों की जानकारी ली गई जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र डहरवारा में सर्वाधिक बच्चे टीकाकरण से वंचित होने के कारण संबंधित कार्यकर्ता को मीजल्स कार्यक्रम में लापरवाही करने पर सात दिवस का वेतन काटने एवं सर्वे में लापरवाही करने पर दो आशा सहयोगियों का 7 दिन का मानदेय काटने के निर्देश जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। साथ ही आशा कार्यकर्ता ग्राम भेड़ोन व पनिहारी को आशा के पद से पृथक करने के निर्देश जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। बता दें कि इन दिनों जिलेभर में मीजल्स कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरणक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।