
शिवपुरी। भारत चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर दिन-रात देश की सेवा में तैनात हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी में किसी तरह के सेलिब्रेशन जैसी चीजें मात्र एक कल्पना ही हो सकती है। जवानों के इसी हौसले को बढ़ाने के लिए राजीव लोचन शुक्ल सेनानी दूरसंचार वाहिनी ने वाहिनी में तैनात जवानेां का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा का शुभारंभ वर्ष 2019 से किया है।
इसी क्रम में 2 मार्च को दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी शिवपुरी में माह मार्च में जन्म लेने वाले सभी जवानों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया साथ ही सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित हुए। इस अवसर पर वाहिनी के सेनानी राजीव लोचन शुक्ल के पिता भी मौजूद थे। राजीव लोचन शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मकसद सभी जवानों का मनोबल बढ़ाना है। चूंकि हमारे जवान अपने परिवार से कोसों दूर र हकर अपने देश की सेवा करते हैं, इसलिए हमने कम से कम उनके जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया है। यह कदम उनमें उत्साह बढ़ाएगा और यूनिट में एक-दूसरे साथियों के बीच सहभागिता बढेगी। इसके साथ ही राजीव लोचन शुक्ल सेनानी ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती है और हमारे इस कदम का मकसद ये है ताकि जवानेां को अपने परिवार की याद न सताए।




