बालिका का अपहरण करने वाले युवकों पर मामला दर्ज-shivpuri news

शिवपुरी। सुरवाया के ग्राम अर्जुनगंवा से गायब एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने अपह्त मां की शिकायत पर नीमडांडा मोहनगढ़ सुरवाया निवासी दो संदेही आरोपितों पवन उर्फ लच्छी आदिवासी और रामनिवास आदिवासी के खिलाफ कायमी कर ली है। आरोपितों 20 फरवरी को शाम 4 बजे गांव में स्थित पहाड़िया से बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।