Press "Enter" to skip to content

पहले कुत्ते से कटवाया, विरोध किया तो गाली देते हुए कर दी पिटाई -shivpuri news

शिवपुरी। बदरवास के ग्राम धामनटूक में एक आरोपित ने फरियादी को अपने कुत्ते से कटवा दिया और जब घायल युवक ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ गाली गालौच करते हुए मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने बदरवास थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
जानकारी के अनुसार फरियादी चंद्रेश पुत्र लखन पाल निवासी धामनटूक आरोपित रतीराम धाकड़ के निवास के पास खड़ा था तभी आरोपित ने अपने कुत्ते को चंद्रेश के ऊपर छोड़ दिया जिससे कुत्ते ने चंद्रेश के दाहिने पैर में काट लिया जिससे उसके खून निकल आया। कुत्ते के हमले के बाद चंद्रेश ने आरोपित रतीराम धाकड़ से कहा कि उसने किस कारण से अपने कुत्ते को उस पर छोड़ा। बस इसी बात को लेकर आरोपित गाली गलौंज पर उतर आया और बाद में उसकी मारपीट कर कुत्ते के साथ अपने घर में चला गया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिवारजनों को बुलाया। इसके बाद परिवारजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज कराया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!