हत्या के आरोपी को थाना सुरवाया पुलिस द्वारा दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी। फरियादी  लखन पुत्र परीक्षित आदिवासी उम्र 30 साल निवासी भानगढ़ थाना सुभाषपुरा  हाल गड़ीबड़ोद आदिवासी कॉलोनी थाना सुरवाया ने  दिनांक 02.03.19  को दौरान गस्त इलाका  गढ़ीबड़ोद कॉलोनी में  जुबानी रिपोर्ट की  कि दिनांक 01.03.19 को  रात्रि  करीब 9:30 बजे  मैं तथा मेरी पत्नी रानी  दोनों  खाना खा कर अपने कमरे में लेट गए थे तभी  रामजी आदिवासी  के घर की तरफ लड़ाई जैसा हल्ला सुनाई दिया, तो मैं व मेरी पत्नी  रानी आदिवासी ने दीवार के पीछे  छिपकर देखा  की  रामजी आदिवासी  राजेश आदिवासी को कुल्हाड़ी से मार रहा था और कह रहा था कि इसको बहुत इश्क चढ़ा था मार दिया मैंने , रामजी आदिवासी ने राजेश की लाश को खींचकर अपने मकान के पीछे बागड़ के पास डाल आया तथा घटनास्थल की गोबर एवं लाल मिट्टी से लिपाई कर दिया, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सुरवाया में आरोपी के विरुद्ध अपराध  धारा 302,201  भादवि  के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी  रामजी आदिवासी  की तलाश शुरू की गई |

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए  एक पुलिस टीम का गठन  किया गया  एवं आरोपी की तलाश शुरू की गई,  आज दिनांक 04 .03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उक्त घटना को अंजाम देने  वाला आरोपी रामजी आदिवासी शिवपुरी लिंक रोड कराई डाडा पर  खड़ा है और कहीं  जाने की फिराक में हैं  सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेशित किया की उक्त  आरोपी  किसी भी हालत में पकड़ा जाना चाहिए सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा  श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया उप निरीक्षक राघवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी रामजी आदिवासी  को  दबोच गया |

 इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरवाया उप निरीक्षक राघवेंद्र यादव,प्रधान आरक्षक मुनेंद्र सिंह भदोरिया,आरक्षक कदम सिंह, शमशेर सिंह एवं आरक्षक बदन सिंह और अतिबल सिंह की सराहनीय भूमिका रही|